मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को सम सेमेस्टर जून 2026 की स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक, मौखिकी और प्रोजेक्ट परीक्षाओं के अंक 16 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से कॉलेजों को पत्र भेजा गया। उनका कहना है कि कुछ महाविद्यालयों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं। महाविद्यालयों को 16 जून तक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंक ऑनलाइन पोर्टल पर डालने होंगे। साथ ही, अंकपत्रों की दो हार्डकॉपियां विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में तुरंत जमा करनी होंगी। ऐसा न करने पर संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम रोक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय शेष महाविद्यालयों के परिणाम घोषित कर देगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। ब्यूरो