फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राकेश टिकैत बोले- BJP ने गंगाजल का वायदा कर दिया नहर का पानी, पानीपत-खटीमा हाईवे पर रोकेंगे निर्माण

Thu, 27 Jul 2023 11:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने गंगाजल देने का वायदा किया था, लेकिन अब नहर का पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Rakesh Tikait - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों और नेताओं ने गंगाजल देने का वायदा किया था, लेकिन अब नहर का पानी दे रहे हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून से मुजफ्फरनगर लौटते समय चौधरी राकेश टिकैत पुरकाजी में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी के पास मिलने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार चारों तरफ पानी ही पानी है।

नदियों का पानी दिल्ली की तरफ बढ़कर गाजियाबाद व नोएडा में कहर बरपा रहा है। इस बार किसानों की फसलों को भारी नुकसान है। अगर उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंदोलन किया जाएगा। सोलानी नदी पर बांध बने बिना बाढ़ की समस्या खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर भी किसानों को उजाड़ने का आरोप लगाया। उत्तराखंड सरकार डोईवाला में स्मार्ट सिटी नए शहर बनाने की बात कर रही है। किसानों को उजाड़कर नए शहर बसाएंगे। स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट गांव बनाने चाहिए। देहरादून की जमीन बेहद उपजाऊ है, वहां पर चावल व गन्ने की खेती होती है। उसे बर्बाद करके नए शहर बसाने की जरूरत नहीं है।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर पीनना में बाईपास पर अंडरपास नहीं बनाए जाने से नाराज क्षेत्र के दस से अधिक गांव के लोगों ने पंचायत की। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक हाईवे पर काम नहीं होने देंगे। सर्विस रोड बनना चाहिए। बाईपास गलत तरीके से बनाया गया है, जिससे पीनना गांव के किसानों के साथ हादसे हो रहे हैं।

 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें