भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने की खेल मंत्री से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आंदोलन के दौरान खिलाड़ियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए।
तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, धर्मेंद्र मलिक और पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महिला पहलवानों के की एफआईआर पर पुलिस की निष्पक्ष व अतिशीघ्र जांच होनी चाहिए। आरोपियों के दोषी पाए जाने पर तय समय सीमा में केस का निर्णय हो। केंद्र सरकार महिला खिलाड़ियों, खेल संघों व खेल एकेडमियों से महिला खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा कर उचित दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि उनके साथ कोई यौन उत्पीड़न या भेदभाव की घटना न हो सके।
यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन
यौन उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत सुनने के लिए “आंतरिक शिकायत समिति” के गठन को अनिवार्य किया जाए। सभी खेल संघों, खेल एकेडमियों में नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया (एनएसएफ) के अनुसार अविलम्ब प्रबंध समिति का गठन किया जाना चाहिए।