फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 30 को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी, बरला इंटर कॉलेज में जनसभा की तैयारी, इन दो सीटों पर होगा फोकस

Mon, 23 Nov 2026 08:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: सीएम योगी आदित्यनाथ पुरकाजी और चरथावल विधानसभा सीट के कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। सोमवार को डीएम और एसएसपी ने जनसभा स्थल बरला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मुजफ्फरनगर आ सकते हैं। बरला इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा की तैयारी शुरू हो गई है। पुरकाजी और चरथावल विधानसभा के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभा के कार्यक्रम की तैयारी है, अभी अंतिम कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


डीएम सुनील कुमार और एसएसपी सूरज कुमार राय ने सोमवार को बरला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। संभावित कार्यक्रम के लिए मैदान का चयन किया गया है। प्रस्तावित स्थल पर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध स्थान का आकलन किया। आवागमन के रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि विकास कार्यों का शिलान्यास किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें