फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 61 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए खतौली के परीक्षा केंद्र पर लगाई गई सीट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
- 05 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन

- 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए, पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू होगी। जिले में 61 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। 75 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रहेगी।
परीक्षा में हाईस्कूल के 32 हजार 412 और इंटरमीडिएट के 28 हजार 880 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने अपनी सीट देखी। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को दिशा निर्देश दिए गए है। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी 75 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, ताकि वहां की सभी गतिविधियों की अपडेट मिलती रहेगी।
विज्ञापन


पहली बार हाईस्कूल में ओएमआर सीट
बोर्ड परीक्षा में इस बार इंटरमीडिएट की तरह ही हाईस्कूल में भी ओएमआर सीट की व्यवस्था की गई है। इससे पहले केवल इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को ही ओएमआर सीट भरनी पड़ती थी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को पहले ही ओएमआर सीट को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।


छह सचल दस्ते करेंगे निरीक्षण
बोर्ड परीक्षा के लिए छह सचल दस्तों का भी गठन किया गया है। इसमें खुद डीआईओएस भी प्रभारी बनाए गए है। यह भी सचल दस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की तलाशी भी लेंगे और व्यवस्थाओं को देखेंगे।


दो पाली में होगी परीक्षाएं
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजकर पंद्रह मिनट तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट तक चलेगी। हाईस्कूल के विद्यार्थियों की अधिकांश परीक्षा सुबह की पाली में ही तय की गई है। इंटरमीडिएट की अधिकतर परीक्षाएं दूसरी पाली में है।


परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित रहेंगी ये गतिविधि
परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद डीजे या अन्य ध्वनि सिस्टम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। ड्यूटी पर लगाए गए पदाधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टी मान्य नहीं होगी।


विद्यार्थियों को आधे घंटे पहले पहुंचना होगा
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए है कि वह परीक्षा में समय से आधे घंटे पहले पहुंचे। सुबह की पाली आठ बजे से शुरू होगी, यानि छात्र-छात्राएं साढ़े सात तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। कहा कि विद्यार्थी को समय के आधे घंटे बाद तक ही एंट्री दी जा सकेगी। इसके बाद उसे एंट्री नहीं दी जाएगी।


इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
जिले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढाना, दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी, एमडी इंटर कॉलेज दूधली, पीएन जैन इंटर कॉलेज जौला, जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा, बीएसएस इंटर कॉलेज लुहसाना, श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा खतौली, गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज रामपुर, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बुड़ीना कलां , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, चौधरी इंटर कॉलेज, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज , नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, एसडी कन्या पाठशाला,
वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी, बरला इंटर कॉलेज बरला, जयहिंद इंटर कॉलेज चरथावल, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, जय भारत इंटर कॉलेज छपार, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ, कन्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना, जनता जनार्धन इंटर कॉलेज बसेडा, इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, सर्वोदय इंटर कॉलेज घटायन नूनीखेडा, जनता इंटर कॉलेज हरसौली, केके जैन इंटर कॉलेज खतौली, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली
-जनता कन्या इंटर कॉलेज शिवपुरी खतौली, श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली, केएस इंटर कॉलेज कुरालसी किसान इंटर कॉलेज खरड, किसान इंटर कॉलेज ककरौली, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर, सुखलाल आर्दश कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर, एमएस इंटर कॉलेज मोरना, सर शादीलाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर, भारतीय इंटर कॉलेज नगला मंदौड, जनता इंटर कॉलेज पचेंडा, बीएसएस इंटर कॉलेज पमनावली, सरस्वती इंटर कॉलेज पीपलहेड़ा,
विज्ञापन

अमृत इंटर कॉलेज रोहाना, मॉर्डन इंटर कॉलेज रामराज, जेएलएन इंटर कॉलेज रवापुर सठेडी, डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, कबूल कन्या इंटर कॉलेज खतौली, जनता इंटर कॉलेज लच्छेड़ा , आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल, लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज पुरकाजी, नवाब अजमत अली कन्या इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिसौली, सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी, किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज ढिंढावली, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ, दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज शाहपुर, दयावती आदर्श इंटर कॉलेज कैडी दरियापुर मोरना और राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शेखावतपुर बनाए गए हैं।

वासु

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए खतौली के परीक्षा केंद्र पर लगाई गई सीट- फोटो : Amar ujala

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें