फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति नगर में सांपों के निकलने से अशांति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बाहरी छोर पर बसी शांतिनगर कॉलोनी के लोग इन दिनों काफी परेशान है। कारण है कि यहां घरों में रोजाना सांप निकल रहे हैं। सांपों को देखकर लोग भयभीत है। हालात ऐसे है कि बच्चों को घरों के बाहर गलियों में खेलने भी नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी वासियों ने वन विभाग से सांपों को पकड़वाने की मांग की है।
दस दिन से चल रहा सिलसिला
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि घरों और आसपास के क्षेत्र में सांप निकल रहे हैं। लोग अपने बच्चों को बाहर तक निकलने नहीं दे रहे है। यह सिलसिला दस दिन से चल रहा है। कई बार वाहनों के अंदर और पहियों पर भी सांप लिपटे दिखाई दे जाते है।
विज्ञापन

डर के मारे नींद भी नहीं आती
कॉलोनी में रहने वाली अमृता त्यागी ने बताया कि सांप निकलने से बच्चों और बड़ों में भय बना हुआ है। कॉलोनी के अधिकतर घरों में सांप निकल रहे हैं। लोग डरे हुए हैं। डर के मारे नींद भी नहीं आती। वन विभाग की टीम को सांप पकड़ने चाहिए।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अरविंद ने बताया कि आए दिन सांप निकल रहे हैं। कॉल करने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा है। हम चाहते है कि वन विभाग की टीम आकर इस समस्या का समाधान करें।
शांतिनगर में भेजी जाएगी टीम
बरसात के दिनों सांप निकलने के मामले बढ़ जाते हैं। अभी तक विभाग को जानकारी नहीं मिली थी। टीम भेजकर सांपों को पकड़वाया जाएगा। - कन्हैया पटेल, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें