फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महकचंद के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों को सांत्वना दी, पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने किसान महकचंद हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिजनों से मिलकर गहरा दुख जताया। मंत्री ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सिखेड़ा पुलिस को नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गांव काटका निवासी किसान महकचंद की शनिवार को नंगला मुबारिक निवासी सुधीर, उसके पुत्र लक्की सहित परिवार के अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी। सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भाजपा नेताओं के साथ गांव काटका में पीड़ित परिजनों से मिले। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, विपिन गुर्जर, योगेंद्र चौधरी, आबाद प्रधान, जिला पंचायत सदस्य शान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें