गांव चांदपुर और बसधाड़ा में हुए आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांव चांदपुर और बसधाड़ा में 5.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही नौ लाख रुपये की लागत से बने बरातघर का लोकार्पण किया ।
गांव चांदपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के शासनकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अपराधों पर अंकुश लगने के साथ अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर जल देने की योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल और संचालन गांव प्रधान डॉ कुलदीप त्यागी ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी, सुनील त्यागी, मोनू त्यागी, जसवंत सिंह बालियान, जोनू त्यागी, दिलशाद त्यागी, नीटू त्यागी, संजय त्यागी और प्रभात तोमर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।