फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया पचास लाख के विकास कार्यो का शिलांयास

विज्ञापन
शाहपुर के गांव पलड़ा में विकास कार्यों का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्य मंत्री । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने गांव पलड़ा के ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा स्वरूप 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराएं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पलड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 46 लाख रुपये की लागत से गांव में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण तथा चार लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा गांव में स्थित श्मशान घाट में साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की 12 बस्ती उनका अपना घर हैं, उनका प्रयास है कि वह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराएं।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता रतन सिंह व संचालन जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने किया। बीडीओ ओमवीर सिंह, नफीस अहमद, साबू कुरैशी, मुशर्रत अली, अरविंद चौधरी, तनु चौधरी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें