फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंडर-19 जनपद क्रिकेट लीग अगले सप्ताह से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले की आठ टीम लीग में शामिल होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए लीग मैच अगले सप्ताह में शुरू होंगे, जिसकी तारीख जल्द घोषित होगी। जनपद की आठ टीम इसमें शामिल होंगी। जिले से बाहर का कोई खिलाड़ी इन टीमों में नहीं खेल पाएगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि सत्र 2023 की इस लीग में स्पोर्ट्स स्टेडियम, मैग स्पोर्ट्स अकादमी, बीएस अकादमी, पुलिस लाइन अकादमी, कैंट क्लब मीरापुर और अहलावत स्पोर्ट्स खतौली ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। लीग के सभी मैच खतौली बाईपास स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जो 35 -35 ओवर के होंगे। 19 वर्ष से कम आयु के लिए एक सितंबर 2004 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। तैयारी की बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निदेशक मनोज पुंडीर, भीम कंसल, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, रवि कौशिक आदि उपस्थित रहे। लीग संयोजक मोहम्मद अरशद और शोवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। लीग में जनपद से बाहर का कोई भी खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें