फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अनियंत्रित रोडवेज ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव देवल के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस सवार सात सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह रोडवेज बस मीरापुर से बिजनौर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक गांव देवल के समीप बैराज चौकी के समीप चालक की लापरवाही से बस आगे जा रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई हादसे में बस सवार महिला नफीसा, आयशा, रोशन के अलावा इलियास, रामचंद्र, दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज थाने से पुलिस ने घायलों को बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें