फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Mon, 27 Feb 2023 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- गमगीन माहौल में दोनों को किया सुपुर्दे खाक, शोक में डूबा मंदवाड़ा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम नहीं करवाया। घटना की तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। एक ही परिवार में दो मौत होने से मंदवाड़ा गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का रहने वाला इसराइल (50) अपने भतीजे अलताफ (28) पुत्र वकील के साथ सोमवार को बाइक से बुढ़ाना जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उनको अस्पताल ले जाने लगे। मगर दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन

ट्रक का चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें