फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझे दो चिराग: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 02 Nov 2023 09:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Accident in Muzaffarnagar : बाइक सवार सावेद (23) व उसकी बहन शबनम (30), भांजा भूरा (7), भांजी रिया (2) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार सावेद (23) व उसकी बहन शबनम (30), भांजा भूरा (7), भांजी रिया (2) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बहन को हायर सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर में अयूब अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा सावेद (23) भोपा क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू ससुराल से अपनी बहन शबनम (23) व उसके सात वर्षीय बेटे भूरा व दो वर्षीय बेटी रिया को लेकर बाइक पर आ रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पचैंडा से बागोवाली की तरफ चलते हुए पीछे से तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार सावेद व उसकी बहन व उसका बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो डायल 112 व नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने सावेद व उसके भांजे भूरा को मृत घोषित कर दिया। घायल शबनम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर सावेद के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। मंडी सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में मृतक सावेद के पिता अयूब ने मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सरवट फाटक के पास अलसुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान थाना सिविल लाइन की जसवंतपुरी निवासी सुधांशु के रूप में हुई। परिजनों का कहना था कि वह मंगलवार रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। रात में पिता के डांटने के बाद घर से चला आया था। संभवत: रेलवे लाइन पार करते हुए उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें