फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ पॉलिसी में शामिल करे यूनानी पैथी : डा. अनवर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ पॉलिसी में शामिल करे यूनानी पैथी : डा. अनवर
विज्ञापन

देवबंद। बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसन उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन डा. अनवर सईद ने नई हेल्थ पॉलिसी में यूनानी पैथी को भी शामिल करने की मांग की है।
डा. अनवर सईद ने बताया कि कोरोना जैसी घातक बीमारियों से लड़ने के लिए देश में पहली बार सरकार ने संयुक्त हेल्थ पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। इस पॉलिसी को कारगार बनाने के लिए केंद्र ने 70 से ज्यादा चिकित्सकों की वर्किंग कमेटी भी बनाई है। डा. सईद ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आयुष और यूनानी चिकित्सा पद्धति काफी कारगर साबित हुई है। विशेषकर कोरोना काल में यूनानी पद्धति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसलिए उनकी मांग है कि आयुर्वेद, योग और ऐलोपैथी को शामिल कर बनाई जा रही नई हेल्थ पॉलिसी में यूनानी पैथी को भी शामिल किया जाए। डा. अनवर ने बताया कि इस संबंध में प्लानिंग कमीशन के सदस्य डा. वीके पॉल की अध्यक्षता में एक बीस सदस्य कमेटी बनाई गई है जो अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें