टैलेंट हट प्रतियोगिता में पुरस्कार पाकर उमेर फरीदी ने किया स्कूल का नाम रोशन
पुरकाजी। उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में हुई टैलेंट हट प्रतियोगिता में प्राइवेट स्कूल के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। न्यू स्टेपिंग स्टोंस के प्रधानाचार्य ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड की मदर हुड यूनिवर्सिटी में एक टैलेंट हट प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया गया। हरिद्वार व सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के 72 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 व 10 वर्ग में न्यू स्टेपिंग स्टोंस स्कूल पुरकाजी के 10 वी के छात्र उमेर फरीदी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। यूनिवर्सिटी द्वारा उसे एक स्मार्ट फोन व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर न्यू स्टेपिंग स्टोंस के प्रधानाचार्य हरियोग वीर संत सहित विजय त्यागी, आयशा खान, शिवानी राठी, विशाखा आनन्द आदि अध्यापक भी यूनिवर्सिटी के कुलपति नरेंद्र तोमर द्वारा सम्मानित किया गया।