फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान व स्वाभिमान के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगा त्यागी समाज : अक्षय

विज्ञापन
विज्ञापन
मान-स्वाभिमान के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगा त्यागी समाज : अक्षय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/नागल। त्यागी महासभा के जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यागी समाज अपने मान और स्वाभिमान के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगा। सहारनपुर में होने वाला त्यागी महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
रविवार को खटोली गांव में त्यागी महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने कहा त्यागी समाज राष्ट्रवादी सोच रखने वाला समाज है। जिसके चलते ही त्यागी समाज आज तक भाजपा को अपना शत प्रतिशत मत करता आया है। बावजूद इसके त्यागी समाज राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ समाज है। लेकिन त्यागी सम्मान नहीं देने वालों राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का काम करेगा।
विज्ञापन

मास्टर महेंद्र त्यागी और देवबंद त्यागी सभा के अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कोई भी समाज के ऊपर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम न करें। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जनपद में अगर किसी भी गांव या शहर में त्यागी समाज के व्यक्ति का उत्पीड़न होता है तो समाज के लोग एकजुट होकर आवाज बुलंद करते हुए पीड़ित को इंसाफ दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता मांगेराम त्यागी व संचालन आदेश त्यागी ने किया। इस मौके पर उमेश त्यागी, संजय त्यागी, शिवकुमार त्यागी, दिनेश त्यागी, भूषण त्यागी, पवन त्यागी, जनेश्वर प्रसाद त्यागी, नीरज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रेमचंद त्यागी व दीपांशु त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें