फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: त्यागी समाज की चेतावनी, 16 सीटों पर उतारे जाएंगे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि यदि त्यागी समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो गंभीर परिणाम होंगे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर भी निशाने साधे। रेलवे रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में त्यागी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार अब त्यागी समाज को लगातार नजरअंदाज कर रही है। भाजपा का यही रुख रहा तो 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इनमें मुजफ्फरनगर सदर सीट भी शामिल है। ये सीटें त्यागी समाज बहुल हैं। सभी जिलों में महापंचायतें होंगी और सरकार के विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी। समाज को राजनीति में उचित स्थान मिलना चाहिए। समिति के जिलाध्यक्ष राजा त्यागी, उज्ज्वल त्यागी, सतीश त्यागी, दीपेश त्यागी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें