फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रेनों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/रोहाना कलां। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे रामपुर तिराहे से बामनहेड़ी के बीच लगभग 40 वर्षीय युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह सहारनपुर की तरफ से आई शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं।
उधर, बुधवार की दोपहर रेलवे लाइन पार करते हुए जैन मिलन विहार के पास कल्याणपुरी निवासी युवा अक्षय ट्रेन की चपेट आ गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी पर लटका मिला महिला का शव
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के कूकड़ा में एक महिला का शव बुधवार शाम घर में फांसी पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें