पुलिस गिरफ्त में छेड़छाड़ के आरोपी
- फोटो : DEVBAND
महिलाओं को अश्लील इशारा करने मेें दो युवकों को पकड़ा
देवबंद। रेलवे रोड से गुजर रहीं महिलाओं और युवतियों को अश्लील इशारा कर रहे दो युवकों को शनिवार को लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार को रेलवे रोड पर दो युवक खड़े होकर आनेजाने वाली महिलाओं और युवतियों को अश्लील इशारा कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवकों की हरकत का विरोध किया तो आरोपी उनसे उलझ गए। इस दौरान लोगों ने दोनों युवकों को दबोच कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान मलखान सिंह चौक निवासी फरमान व मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी कैफ के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, मोहल्ला किला पर कोतवाली के बाहर भी कई दिनों से शोहदे आती जाती युवतियों को परेशान कर रहे हैं। किलावासियों का कहना है कि कई बार शोहदों को हरकतों से बाज आने के लिए कहा गया लेकिन वह फिर नहीं मान रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।