दीपावली पर्व के मददेनजर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसएसपी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भगतसिंह रोड पर दुपहिया वाहन भी प्रतिबंधित
मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव के ठीक पहले धनतेरस की पूर्व संध्या पर शहर के सभी बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे। बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंचे, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। भारी भीड़ के चलते शहर के भगतसिंह रोड पर बृहस्पतिवार सुबह से ही दुपहिया वाहनों को भी पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया। भगतसिंह रोड पर पहली बार भीड़ के चलते पुरानी घासमंडी चौक पर पुलिस पिकेट बैठानी पड़ी।