फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर चोर गिरफ्तार, 27 बैटरी, 1 इनवर्टर, 1 कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- पकड़े गये चोर कसबा परीक्षितगढ़ मेरठ के निवासी
विज्ञापन

- एक माह पहले भोपा रोड पर दुकान में की थी चोरी
- मुकदमा दर्ज, एक आरोपी अभी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने बैटरी चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे है। उनसे 27 बैटरी, एक इनवर्टर, एक कार व अन्य सामान बरामद किया हैं। गिरोह के एक सदस्य की अभी पुलिस को तलाश हैं। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
नई मंडी कोतवाली में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि एक माह पहले भोपा रोड पर टीएस मान मार्केट में इनवर्टर बैटरी की दुकान का शटर उखाड़ कर 16 बैटरी चोरी कर ली थी। नई मंडी पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक स्विफट डिजायर कार सवार संदिग्ध दो युवकों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो दोनों ने अपने नाम सरफराज उर्फ मोनू निवासी पूट्ठी दरवाजा, कसबा व थाना परीक्षितगढ़ मेरठ और राजीव गुर्जर निवासी मवाना बस अड्डा के पास कसबा व थाना परीक्षितगढ़ बताया। उन्होंने एक माह पहले टीएस मान मार्केट में बैटरी की दुकान में चोरी करना बताया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर एक इनवर्टर, 27 बैटरी के साथ ही एक कार बरामद की। दोनों ने बताया कि इस चोरी में उनका साथी दीपाशु त्यागी निवासी राजा दरवाजा परीक्षितगढ़ भी शामिल था। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह ने भोपा रोड से सोलह, चरथावल से एक, खतौली से दस बैटरी चोरी की थी। जो बरामद की है। बरामद कार सरफराज की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। प्रेसवार्ता में सीओ मंडी हिमांशु गौरव व मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की सीट बेल्ट से तोड़ते थे शटर
एसपी सिटी ने बताया कि शातिर चोर कार में आते थे। कार की सीट बेल्ट को शटर के कुंडे में उलझाकर शटर उखाड़ते थे। एकांत वाली बैटरी की दुकानों को निशाना बनाते थे। पुरानी बैटरी ढाई हजार और नई बैटरी पांच से सात हजार में बेचते थे। पहचान छिपी रह,े इसलिए पड़ोसी जिलों में घटना करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें