शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी
लैपटॉप, तीन मोबाइल और 20 रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने ऋण दिलाने के नाम पर 150 महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों से लैपटॉप, तीन मोबाइल, दो बड़े बैनर, सात फाइलें व कागजात तथा 20 रुपये बरामद किए है।
थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि जिला शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव चौसाना निवासी सुनील पुत्र राजवीर और थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव गांगौर निवासी मनोज पुत्र वेदप्रकाश ने 150 महिलाओं को ऋण देने के नाम पर 3-4 लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। कस्बे की गंगा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में फर्जी तरीके से लाइट माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनी खोलकर यह ठगी की थी। पुलिस ने गंगनहर पटरी से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। लैपटॉप, तीन मोबाइल, दो बड़े बैनर, सात फाइलें व कागजात तथा 20 रुपये बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों ठगों को जेल भेज दिया है।