मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो शातिर चोरों को हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों का चालान कर दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और 51 हजार से ज्यादा रुपये नकद बरामद हुए। दोनों ने अपने नाम महमूदनगर निवासी नवेद पुत्र भूरा व इमरान कॉलोनी निवासी जावेद पुत्र शाहबुद्दीन बताए। दोनों ने जानकारी दी कि यह रकम उन्होंने कुछ दिन पहले महमूदनगर में घर से चोरी की थी। दोनों का मुकदमा दर्ज चालान कर दिया।