फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - समन्वयक के साथ मारपीट के आरोपी दो शिक्षक निलंबित

Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के बीआरसी कार्यालय पर तीन नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए जिला स्तर के कोऑर्डिनेटर के साथ क्षेत्र के गांव दुल्हेरा के दो शिक्षकों ने गाली गलौज और मारपीट का आरोप है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के तत्वावधान में कक्षा तीन, छह और नौ के विद्यार्थियों की उपलब्धि आकलन के लिए तीन नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 2023 के अंतर्गत परीक्षा कराई जानी है। जिसके लिए शिक्षक विनीत कुमार को जिला स्तर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कस्बे के बीआरसी कार्यालय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ सामग्री वितरण का कार्य सौंपा गया था। दोपहर के समय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हैरा के अध्यापक विपिन कुमार उज्ज्वल बीआरसी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर कुर्सी कम होने को लेकर उन्होंने नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर के साथ गाली गलौज करने के साथ जाति सूचक शब्द कहे। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर ने आरोप लगाया कि प्राथमिक विद्यालय दुल्हेरा के अध्यापक ललित कुमार ने उन्हें कमरे से बाहर बुलाया जैसे ही वह बाहर आए तो उच्च प्राथमिक विद्यालय दुल्हैरा के अध्यापक विपिन कुमार ने उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे उनकी दोनों आंखों के नीचे चोटें आई हैं। इसके बाद मारपीट करने वाला आरोपी शिक्षक वहां से चला गया। घटना की सूचना बीएसए शुभम शुक्ला को दी गई।
विज्ञापन

बीएसए बीआरसी कार्यालय पहुंचे और कोऑर्डिनेटर के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद बीएसए ने आरोपी शिक्षक विपिन कुमार उज्ज्वल और ललित कुमार को निलंबित कर दिया। नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर ने घटना के संबंध में थाने पर भी तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें