फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टयूशन पढ़ कर घर जा रहे दो छात्रों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। मोरना जानसठ मार्ग पर गांव भेडाहेड़ी के ईंट भटठे के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बेहडा सादात निवासी कक्षा बारह के छात्र तुषार (17) व रितिक (16) की मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई कराए तुषार के शव को घर ले आए हैं। दूसरे छात्र का शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा हुआ है। बेहडा सादात के आरजी पब्लिक स्कूल के छात्र दोनों दोस्त देर शाम बाइक पर मोरना से टयूशन पढ़ कर घर जा रहे थे। रास्ते में जानसठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें