फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए दो छात्र डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ (मुजफ्फरगनर)। चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए दो छात्र डूब गए। डूबने वाला एक छात्र लद्दाख का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी मेरठ का है। मेरठ पीएसी के गोताखोर गंगनहर में दोनों छात्रों को तलाश करने में जुटे हुए हैं। दो छात्रों के परिजन व ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं। लद्दाख निवासी छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव संधावली में स्थित चैरिटेबल ट्रस्ट के अजहरे छात्रावास में रहकर तीन छात्र लद्दाख के शहर कारगिल निवासी अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन व मुस्तफा तथा मेरठ के जैदी फार्म नौचंदी निवासी काजिम पुत्र आफताब शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनके साथ सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटोड़ा निवासी शान हैदर पुत्र वसी भी पढ़ता है। शनिवार शाम को तीनों छात्र मुस्तफा, अब्बास व काजिम अपने दोस्त शान हैदर के गांव भटोड़ा में पहुंचे।
यहां से चारों छात्र नहाने के लिए शनिवार शाम चार बजे सिखेड़ा क्षेत्र के चितौड़ा गंगनहर झाल पर पहुंचे। गंगनहर झाल में नहाते हुए छात्र अब्बास व काजिम डूब गए। दोनों छात्रों के डूबने पर इनके साथी मुस्तफा व शान हैदर घबरा गए और उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। डूबे दोनों छात्रों ने डूबने की सूचना रविवार की सुबह अपने व डूबे छात्रों के परिजनों को दी। साथी दोनों छात्रों के परिजन सूचना मिलने पर सिखेड़ा थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और सभी लोग डूबे छात्रों को तलाश करने के लिए चितौड़ा गंगनहर झाल पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों ने गंगनहर में दोनों छात्रों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस ने मेरठ पीएसी के गोताखोरों को बुलवाया। पीएसी के गोताखोर गंगनहर में दोनों छात्रों को तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी सिखेडा अविनाश गौत्तम का कहना है कि पीएसी के गोताखोर छात्रों को तलाश रहे है। अभी दोनों छात्रों का गंगनहर में कहीं पता नहीं चल सका। डूबे छात्रों के साथी दो छात्रों के परिजन भी गंगनहर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें