फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरी के दो टैंकर बरामद, फर्जी कागजात बनाकर बेचने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ बरेली की टीम की मदद से चोरी के दो टैंकरों को बरामद कर एक आरोपी बिजनौर जनपद निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिल कर चोरी के टैंकरों के चेसिस व इंजन नंबर बदल कर उन्हें फर्जी कागजात बना कर बेचता था।
विज्ञापन


एक सूचना के आधार पर एसटीएफ बरेली के दरोगा राशिद अली ने अपनी टीम के साथ नई मंडी कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में डेरा डाला था। सूचना को पुख्ता करने के बाद टीम ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कृष्णा पार्किंग से दो जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव जलीलपुर निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया।
दोनों टीमों ने आरोपी की निशानदेही पर पार्किंग से चोरी के दो टैंकरों को फर्जी कागजातों के साथ बरामद किया। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि चोरी के बरामद टैंकरों को व अपने साथी जनपद फिरोजाबाद के शिकोहबाद आवास विकास कालोनी निवासी अरविंद् उर्फ पप्पू व खैरनगर मेरठ निवासी आमिर के साथ अलग अलग स्थानों से चोरी किए थे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों टैंकरों के चेसिस व इंजन नंबरोे को ग्राइंडर से घिस कर दूसरे नंबर डाल दिए थे। वह फर्जी आरसी बीमा, एनओसी तैयार कर मोटी रकम लेकर दोनों टैंकरों को बेचने के इरादे से था। इस कार्य में उसके दोनों साथी भी उसके मदद करते हैं। अब से पहले आधा दर्जन टैंकर फर्जी कागजात लगा कर बेच चुके हैं। एक ट्रक नजीबाबाद क्षेत्र निवासी फैजल कबाड़ी के यहां कटवाया है।
विज्ञापन


सीओ मंडी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें