नेट परीक्षा पास करने वाली चरथावल की बेटी करूणा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो बहनों को नेट परीक्षा में मिली कामयाबी
चरथावल। किसान गोपीनाथ त्यागी की दो बेटियों ने शिक्षा शास्त्र में नेट की परीक्षा पास की है। मोहल्ला देवीवाला की करुणा त्यागी और निशा त्यागी ने शिक्षा शास्त्र में एक साथ नेट की परीक्षा में कामयाबी पाई, तो परिजन झूम उठे। पिता किसान हैं। गोपीनाथ ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए दिसंबर 2019 में यूजीसी से नेट परीक्षा दी थी। जयहिंद इंटर कॉलेज से दोनों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। करुणा ने समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र से एमए और एमएड की परीक्षा पास करने के बाद नेट परीक्षा दी थी। वहीं निशा ने डीएवी इंटर कॉलेज से बीएससी की परीक्षा पास की। एसडी मैनेजमेंट से एमसीए पास की। बीएड और एमएड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
चरथावल में नेट परीक्षा पास करने वाली बेटी निशा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR