पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला खेडा दरवाजा में एक दरवाजे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष की मां- पुत्री सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया हैं।
कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा में रियासत पक्ष अपने घर पर दरवाजा लगा रहा था। जिसका मोहसिन पक्ष द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें रियासत का भाई उवेश व उसकी मां बानो और बहन शाकिरा व दूसरे पक्ष का मोहसिन गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी भिजवाकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर थाने ले आयी। घायलों की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उवेश व शाकिरा और बानो को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद