- मेरठ रोड हाइवे और चरथावल मोड़ पर हो रहा था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने मेरठ रोड एनएच-58 पर अवैध रूप से बनाए जा रहे बारात घर को सील कर दिया है। इसी के साथ चरथावल रोड पर बन रहे बारात घर को सील किया गया।
एमडीए ने जिले में अवैध निर्माण के विरुद्घ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में इस समय अवैध निर्माण बड़े स्तर पर हो रहे हैं। एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम कोतवाली पुलिस को साथ लेकर संजय गुप्ता के प्रतिष्ठान गुप्ता रिसॉर्ट पर पहुंची। रिसोर्ट के भूखंड हमें लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बारात घर का अवैध निर्माण होता हुआ मिला। टीम ने इस भूखंड पर बनाए जा रहे बारात घर को सील कर दिया। चरथावल रोड पर मोहम्मद अहसान द्वारा भूखंड क्षेत्रफल लगभग 4000 वर्गमीटर में बारात घर का अवैध निर्माण प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृति के किया जा रहा था। अवैध निर्माण को सील किया गया। उक्त अवैध निर्माणों को सील करते हुए नोटिस जारी किया गया है।