फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में अलग-अलग सड़क हादसों में होमगार्ड जवान समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में होमगार्ड के जवान सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद में बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में एक होमगार्ड के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए हैं।
गांव जड़ोदाजट निवासी विष्णु (35) पुत्र मामराज देवबंद कोतवाली में होमगार्ड था। इन दिनों उसकी ड्यूटी हाईवे स्थित घलौली पुलिस चेक पोस्ट पर थी। बुधवार की रात वह गांव से ड्यूटी पर आ रहा था कि पैदल सड़क क्रॉस करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही सीओ रामकरन और कोतवाल पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

विष्णु की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विष्णु अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा को रोता बिलखता छोड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि विष्णु ही अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा गया है। उधर, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में देवबंद-नानौता मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गांव लबकरी में खजूरी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर शिवकुमार उर्फ गुड्डू पुत्र मदन, प्रमोद पुत्र निम्मा और सुशील (38) पुत्र राजबल निवासी बढे़ड़ी मजबता लकड़ियों के नीचे दब गए। मौके पर आए ग्रामीणों ने आनन-फानन में लकड़ियां हटाकर उनके नीचे दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल हुए सुशील की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सीओ रामकरन ने बताया कि दोनों सड़क हादसों में फरार हुए आरोपी वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें