फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, मौके पर दो लोगों की मौत, पांच हुए घायल

Tue, 02 Aug 2022 09:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर सठेड़ी गंगनहर के पास मंगलवार की शाम शीरे से भरे टैंकर की डग्गामार मैजिक गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा धंसे। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हुई है। मैजिक के चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम बुढ़ाना से एक मैजिक गाड़ी में आधा दर्जन यात्री खतौली के लिए चले थे। गांव सठेडी के गंगनहर पुल से पहले कार को बचाने में खतौली की तरफ से आ रहे शीरे के भरे टैंकर से मैजिक गाड़ी की टक्कर हो गई। दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरी खाई में धंस गए। मैजिक गाड़ी में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। सूचना पर खतौली और रतनपुरी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से मैजिक गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और घायलों को खतौली अस्पताल भेजा। 

वहीं डाक्टरों ने एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल मैजिक गाड़ी के चालक सठेडी निवासी शिव कुमार उर्फ शिब्बू पुत्र कृपा राम, गांव साड़ला निवासी शिव कुमार पुत्र ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी प्रवेश, 18 वर्षीय बेटा अभिषेक, शेखूपुरा खतौली निवासी अर्जुन पुत्र अनूप सिंह और कसेरवा निवासी मनोज पुत्र दारा सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों पर कहर: कहीं फसलें डूबीं तो कहीं स्कूल पर मंडराया खतरा, इन तस्वीरों में देखें दो जिलों का हाल
विज्ञापन


पुलिस का कहना हैं कि दोनों मृतकों की पहचान हाफिज शाहिद (65) निवासी सीकरी थाना भोपा और महिला जयवती (57) निवासी मोहल्ला पछाला बुढ़ाना के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें