फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा बुग्गी और अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे हुए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। भैंसा बुग्गी और अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसे हुए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला सैनीनगर निवासी मौसम शर्मा पुत्र रामकिशोर बृहस्पतिवार की रात फलावदा रोड स्थित गांव जावन से बाइक से घर लौट रहा था। गांव बिहारीपुर और मोहद्दीनपुर के बीच में भैंसा बुग्गी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में मौसम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता रामकिशोर ने अज्ञात बुग्गी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी 70 वर्षीय अब्दुल हकीम पुत्र अब्दुल अजीज बृहस्पतिवार की रात साइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव भैंसी स्टेडियम के निकट अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र जावेद ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें