फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर को लाखों का चूना लगाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब राज्य के मोघा जिले के जरनैल सिंह सिंधू ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

107 चीनी के बोरे, 6.60 लाख रुपये, फर्जी आरसी और ट्रक बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ड्राइविंग लाइसेंस में नाम बदलकर ट्रांसपोर्टर को लाखों का चूना लगाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से 107 चीनी के बोरे, चीनी बेचकर अर्जित की गई छह लाख साठ हजार की नकदी, फर्जी आरसी और घटना में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया।
पंजाब राज्य के मोघा जिले के गांव अजीवाल निवासी जरनैल सिंह सिंधू ने 15 मार्च को बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि दस मार्च को एक व्यक्ति हरमन जोत सिंह ने अपनी आरसी और डीएल दिखाते हुए भाड़े पर जाने की बात कही थी। इस पर विश्वास कर उन्होंने भैंसाना चीनी मिल से 680 चीनी के बोरे उसके ट्रक में भरवा दिए थे। चीनी मिल से मोघा,पंजाब के लिए उसे बिल्टी तैयार कर दे दी गई थी। मगर, चीनी भरा ट्रक गंतव्य पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जरनैल सिंह सिंधू की शिकायत पर कोतवाली में अपराध पंजीकृत कर लिया था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने हरमन जोत सिंह और उसके साथी तरसेम उर्फ सोढ़ी को पंजाब के जगरावा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें