फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा-छपार में दिखे दो तेंदुंए, दहशत फैली

Fri, 15 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा/ छपार। थाना क्षेत्र के अटल आवासीय विद्यालय के निकट कांवड़ मार्ग पर जानसठ थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर अपने साथी के साथ देर रात प्राइवेट गाड़ी से भोपा से जानसठ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह अटल आवासीय विद्यालय के निकट पहुंचे तो उनकी गाड़ी के सामने से तेंदुआ गुजरा। तेंदुआ को सड़क पार करते हुए देख कर भोपा थाना पुलिस को सूचना दी। तब भोपा पुलिस ने इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को सचेत किया। उधर छपार क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह गांव बरला निवासी आलम व इंतजार खेत में भैंसा-बुग्गी से चारा लेने गये थे।
वह खेत में चारा काटने लगे उसी वक्त तेंदुए ने दो शावकों सहित भैंसे पर हमले का प्रयास किया। भैंसें के हुड़दंग करने पर किसानों ने लाठी डंडों से तेंदुए का पीछा किया वह भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण जंगल में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गांव दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें