फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कबड्डी टीम में काकड़ा के दो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी टीम में काकड़ा के दो खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

शाहपुर। राजस्थान में आयोजित 67वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली प्रदेश की टीम में जनपद के गांव काकड़ा के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि 67वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता तीन से सात मार्च तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होगी। प्रदेश की टीम में जनपद के गांव काकड़ा निवासी खिलाड़ी रोहित बालियान का चयन किया गया है। इसके अलावा रेलवे की ओर से गांव के ही खिलाड़ी मोहित बालियान का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी रोहित बालियान प्रो कबड्डी लीग में युमुम्बा की टीम में बेस्ट रेडर व मोहित बालियान ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में शामिल है। दोनों राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें