फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो बाइकों की टक्कर में किशोर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा रोड पर मखियाली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

किशोर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर मखियाली के पास दाे बाइक आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो किशोर घायल हो गए। किशोर के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी योगेंद्र (16) पुत्र वीरेंद्र, उसके साथी रजत (17) पुत्र सोहनलाल और हर्षित (12) पुत्र जोन पाल एक ही बाइक से मुजफ्फरनगर से भोपा की तरफ जा रहे थे। उधर, भोपा की तरफ से गांव ककराला निवासी नवाब (45) पुत्र निजामुद्दीन मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहा था। भोपा रोड पर नई मंडी कोेतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में सिद्धबली धर्म कांटे के सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीनों किशोर और नवाब घायल हो गए। नई मंडी पुलिस ने मौके पहुंच कर चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने योगेंद्र और नवाब को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चारों के परिजन भी पहुंचे। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि किशोर के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बाइक की तेज गति से हुआ हादसा

मुजफ्फरनगर। पुलिस का कहना है कि बाइक की तेज रफ्तार ने से एक किशोर सहित दो युवकों की जिंदगी छीन ली। बाइकों को तेजी से दौड़ाया जा रहा था





नवाब ट्रक का भाड़ा लेने जा रहे था मुजफ्फरनगर
मोरना/ ककरौली। ककराला निवासी नवाब की मौत से परिजनों में शोक है। परिजनों ने बताया कि नवाब ने ट्रक बना रखे है। वह ट्रकों को किराए पर देता था। हादसे के वक्त ट्रक ड्राइवर से भाड़े के रुपए लेने के लिए मुजफ्फरनगर जा रहा था । नवाब के परिवार में पत्नी नसरीन, बेटी रोजी, बेटे आजम व आलिम है। नवाब का बड़ा बेटा कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जो सोमवार को ही घर पर आया था।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें