बुढ़ाना। कॉलेज से पेपर देकर वापस घर लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें तीन छात्र घायल हो गए।
गांव बड़ौदा के आर्य इंटर कॉलेज में कॉलेज के परीक्षा चल रही है। शनिवार को पेपर देने के बाद छात्र घर जा रहे थे। रास्ते में गांव मिंडकली और बड़ौदा के छात्रों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव बड़ौदा निवासी घायल सनोज, सारीब, आदित्य को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।