फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फर्जी चेक बनाएं, सवा करोड़ की धोखाधडी की कोशिश, दो मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएनबी के प्रबंधक ने शहर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे
विज्ञापन

- बैंक अधिकारियों ने जांच पड़ताल में मामला पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी की इकाई तितावी शुगर मिल के बैंक खाते से दो फर्जी चेक के सहारे लगभग सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का प्रयास के मामले में दो मुकदमे दर्ज कराए गए है। शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीएनबी की गोल मार्केट स्थित शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार ने यह मुकदमे दर्ज कराए है। उन्होंने लिखाया कि उनकी शाखा ने खाताधारक तितावी चीनी मिल को जारी चेक बुक का एक चेक लिपिकीय त्रुटि के कारण 9 जनवरी 2021 को कैंसिल कर दिया गया था। उसी नंबर का एक फर्जी चेक एडवर्ड शर्मा के पक्ष में 51 लाख रुपये की धनराशि का तैयार कर मिल अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक आफ महाराष्ट्र की सर्विस ब्रांच मुंबई में लगा दिया गया। लेकिन जांच में 20 जनवरी 2021 को पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तितावी शुगर मिल का ही एक और चेक सुरेश चंद अग्रवाल के नाम 20,350 रुपये का 31 दिसंबर 2020 को भुगतान कर दिया गया था। इसका भी फर्जी चेक मिल अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर से 71, 36,280 रुपये का जारी किया गया। यह चेक भुगतान के लिए बैंक आफ बड़ौदा की शाखा न्यू गांधीनगर गाजियाबाद में लगाया गया। यह चैक जब पीएनबी शाखा सीडीपीसी पहाडगंज नई दिल्ली भेजा गया, तो वहां जांच में मामला खुल गया। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट का सहारा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने धोखेबाज एडवर्ड शर्मा तथा विजय मुद्दु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें