रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। बृहस्पतिवार की रात कांटे के निकट खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से दो डीसीएम की टकरा गई। हादसे में डीसीएम के चालक कृष्ण कुमार पुत्र टीकाराम निवासी वजीरगंज जिला बदायूं और पानीपत के गांव ढिढ़ाना जितेंद्र पुत्र पालेराम गंभीर रूप से घायल। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों डीसीएम चालक रुद्रपुर से फाइबर लेकर पानीपत जा रहे थे। खराब खड़े डीसीएम में कपड़े की कतरने भरी हुई थी। कपड़े से भरे डीसीएम का टायर फट जाने के कारण चालक सन्नवर ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। डीसीएम चालक कृष्ण कुमार रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े डीसीएम को नहीं देख सका, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।