फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव भैंसली वाला में आग से दो दर्जन झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में लगी आग को बुझाते ग्रामीण
विज्ञापन
दो पशु व एक ग्रामीण झुलसा, दमकल टीम ने आग पर काबू पाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के गांव भैंसली वाला बढीवाला में बुधवार को आग लग जाने से दो दर्जन झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखा सामान जल गया और दो पशु भी झुलस गए। आग बुझा रहा एक ग्रामीण भी झुलस गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।



खादर क्षेत्र के गांव भैंसली वाला बढीवाला में मुस्लिम मेव जाति के करीब 40 परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं।बुधवार सवेरे करीब दस बजे वासिद अहमद की झोपड़ी में आग लग गईं। उसका परिवार झोपड़ी में मौजूद नहीं था। तेज हवा के कारण आग वसीम, जावेद, लतीफ, महजाद, अब्दुल सदतार, मासूम अली, जाहिद, वाशिद, आजाद, सादिक, सर्वेश, परवेज और इत्तेफाक आदि की झोपड़ियों तक भी पहुंच गईं। इससे झोपड़ियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर जा पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। दमकल टीम डेढ़ घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग में झोपड़ियों में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। दो पशु भी झुलस गए। आग बुझाने में गांव निवासी लतीफ भी झुलस गया। नायब तहसीलदार मनोज कुमार और प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध भी ने भी मामले की जानकारी ली।



गांव प्रधान मुनेश कुमार ने बताया कि करीब 25 झोपड़ियों में आग लगी हैं। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। पहले भी दो बार झोपड़ियों में आग लग जाने से भारी नुकसान हुआ था। मगर प्रशासन ने नाममात्र का मुआवजा देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी। प्रधान ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।



आग लगने से झोपड़ियों में रखा गेहूं, चारपाई, बर्तन और कपड़े आदि सामान जल गया है। जान माल की कोई हानि नहीं हुई है। पीड़ितों को प्रशासन से हर सम्भव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही हैं। - मनोज कुमार, नायब तहसीलदार
विज्ञापन



पक्के मकान बनवाने का किया जा रहा प्रयास

प्रधान मुनेश कुमार ने बताया कि गांव पंचायत में कुल 95 मकान स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 28 मकान बन गए हैं और पांच मकानों का निर्माण कार्य चल रहा हैं। बाकी ग्रामीणों के पक्के मकान बनवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें