फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Sat, 10 Feb 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छछरौली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

- भोकरहेड़ी मार्ग पर वाहन से वृद्ध को टक्कर मारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। थाना क्षेत्र में शाम के समय अलग-अलग स्थानों पर दो हादसे हुए। इनमें एक परिवार के इकलौते बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई। युवक के दो साथी भी हादसे में घायल हुए है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी निवासी अन्नु (30) अपने दोस्त अतुल, अजय के साथ बाइक पर भोकरहेड़ी से शाम के समय घर लौट रहा था। छछरौली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस के सहयोग से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अन्नु को मृतक घोषित कर दिया था। घायल अतुल व अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्नु के तहेरे भाई अनुज ने बताया कि अन्नु अपने पिता चंद्र किरण का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हादसे में गोवंश को चराने वाले गांव रहमतपुर निवासी 65 वर्षीय इकबाल की मौत हुई है। भोकरहेड़ी मार्ग से शुक्रवार शाम वह गोवंशों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इकबाल के भाई ओम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें