युवक को गोली मारने में दो हिरासत में
पुरकाजी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि गोली लगने से घायल हुए युवक कुलदीप निवासी गांव मेघा के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद भूपेंद्र व नीरज निवासी गांव कल्लनपुर को हिरासत में ले लिया गया है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि किसी महिला को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में विवाद भी हो चुका है। आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।