फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। दभेड़ी गांव के जंगल में मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने खेतों में कांबिंग की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी के जंगल में गोकशी की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रतनपुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने गन्ने व ज्वार के खेत को घेर लिया। गोकशी करने के आरोपियों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में रतनपुरी थाने के नंगला गांव निवासी रिजवान उर्फ रिज्जी के हाथ में गोली लगी जबकि राशिद उर्फ शौकत पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक आरोपी फरार हो गया। घायलों ने अपने साथी का नाम आबिद बताया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने गन्ना व ज्वार के खेत में कांबिंग की। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया, जिन्हें बाद में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें