फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - मंदिर निर्माण को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने

Sun, 19 Nov 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चरथावल में मंदिर निर्माण को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने: संवाद
विज्ञापन
- अनुमति नहीं होने के कारण राजस्व विभाग की टीम ने रुकवाया निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। चरथावल देहात में मंदिर निर्माण को लेकर दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। काफी देर हंगामा और कहासुनी हुई। सूचना पर नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर निर्माण तलब की जमीन में होने के कारण निर्माण कार्य रुकवा दिया।

कस्बे से सटे देहात के मोहल्ला कानूनगोयान में खाली पड़ी जमीन पर कश्यप और अनुसूचित समाज के लोग मंदिर का निर्माण कर रहे थे। उसके बराबर में नगर पंचायत तालाब का सुंदरीकरण का कार्य करा रहा है। निर्माण को लेकर राजस्व विभाग की टीम के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। उसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन मौके पर पहुंच गए। निर्माण करा रहे कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी हुई। कस्बा प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर निर्माण की भूमि को तालाब की होने के कारण फिलहाल रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कहा कि यह भूमि तालाब की है और किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं ली गई है। मौके पर काफी देर हंगामा हुआ। बाद में दोनों वर्ग के लोग लौट गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने बताया शिव मंदिर और देवी-देवताओं के लिए भवन का निर्माण काफी दिन से चल रहा है। दूसरे वर्ग के लोग बिना वजह अड़चन लगा रहे हैं। फिलहाल राजस्व विभाग के निर्देशों के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया है। राजस्व विभाग का कहना है निर्माणाधीन भूमि तालाब की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें