कोतवाली में ही भिड़ गए दो भाई
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी सतीश का भाई विशाल के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों भाई घर से निकल गए। शाम के समय दोनों भाइयों का आमना-सामना शहर कोतवाली के गेट पर हो गया, जिसके बाद दोनों फिर से आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज करते हुए दोनों शहर कोतवाली में चले गए, वहां भी दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।