फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - लाखों रुपये हड़पने के मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए खास
विज्ञापन

- एक आरोपी को चंंडीगढ़ से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आंध्र प्रदेश में जमीन में बाग लगाकर उससे होने वाली आय से प्रति माह हिस्सा देने का वादा कर लाखों रुपये हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा भी ऐसे ही मामले में एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया।

मंडी कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि द्वारिकापुरी निवासी प्रदीप को खेती की जमीन खरीदनी थी। इसी के चलते चंडीगढ़ के सेक्टर आठ में रहने वाले पुनीत नंदा ने उनसे संपर्क कर बताया कि उसने कलर्स बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक कंपनी बनाई थी। उसने आंध्र प्रदेश में सस्ती जमीन खरीदी है, वह भी वहां पर जमीन खरीद ले। वह उनकी जमीन को दस साल के लिए लीज पर लेगा और बाग लगाएगा। उससे होने वाली आय से उन्हें 9375 रुपये प्रति माह देगा। यह झांसा देकर आरोपी पुनीत नंदा ने अपने परिजनों की मदद से उनके साथ पार्टनरशीप डीड भी की। उनसे 12 लाख 93 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि आरोपी ने तीन अन्य लोगों से भी इसी प्रकार ठगी की है। आरोप है कि पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने सभी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने व अमानत में खयानत के चार मामले दर्ज थे। इस मामले में मंडी कोतवाली पुलिस टीम ने पुनीत नंदा को चंडीगढ़ स्थित उसके घर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस चंडीगढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुजफ्फरनगर आई और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा भी मंडी पुलिस ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के राजेंद्र नगर निवासी मेघ श्याम को भी रुपये हड़पने के आरोप में गांधी काॅलोनी से गिरफ्तार किया। उसका पुलिस ने चालान कर दिया। सीओ मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ़्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें