फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: क्यूआर कोड भेजकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
23 हजार 803 रुपये, एक मोबाइल, दो फर्जी आधार और दो पैन कार्ड बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। तितावी पुलिस ने जनसेवा केंद्र और दुकान आदि के क्यूआर कोड के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। 23 हजार 803 रुपये, एक मोबाइल, दो फर्जी आधार और दो फर्जी पैन कार्ड बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया।


तितावी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दो लोगों को बघरा जनसेवा केंद्र के बाहर से थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क निवासी जाकिर पुत्र शमशाद और शाहपुर के ग्राम बरवाला निवासी साकिब पुत्र शौकत अली को गिरफ्तार किया है। साकिब वर्तमान में शाहबुद्दीनपुर रोड जामा मस्जिद के पास रामपुरी, शहर कोतवाली क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन

दोनों के पास से 23 हजार 803 रुपये नकद, एक मोबाइल, दो फर्जी आधार कार्ड, दो फर्जी पैन कार्ड बरामद किए गए। यह दोनों ऐसे गिरोह के सदस्य है, जो दूसरे के खाते से दुकानदार या जनसेवा केंद्र के क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर कराते थे। बाद में अपनी फर्जी आइडी दिखा कर भुगतान लेते थे। गिरफ्तार किए जाने के समय भी भुगतान लेने आए थे।
विज्ञापन


ऐसे करते है अपराध-
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जनसेवा केंद्र और दुकानदारों के फोन-पे/ गूगल-पे/पेटीएम आदि क्यू आर कोड/ मोबाइल नंबर अपने तीसरे साथी सलमान को भेज देते है। सलमान भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी/ ठगी करके उनके द्वारा भेजे गए क्यू आर कोड/मोबाइल नंबर पर रुपये ट्रांसफर कराकर स्क्रीन शॉट भेज देता था। वह दोनों उस दुकान/जनसेवा केंद्र पर अपनी फर्जी आधार और पेन कार्ड की छायाप्रति देकर व स्क्रीन शॉट दिखाकर रुपये ले लेते थे। अपना 15 प्रतिशत हिस्सा काट कर बाकी पैसा जयपुर निवासी सलमान को अलग-अलग नंबरों और क्यू आर कोड पर भेज देते थे। 22 अगस्त को सलमान ने बघरा जन सेवा केंद्र के क्यूआर कोड पर 71 हजार 503 और 2300 ट्रांसफर कराए थे। इनमें से केंद्र संचालक द्वारा 23 हजार 803 रुपये उन्हें दे दिए थे। शेष रुपये शाम को देने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें