फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
गांव बसेड़ा में ग्रामीण की झोपड़ी में आग लगने पर मौका मुआयना करते एसडीएम सदर दीपक कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
झोपड़ी में आग से दो पशुओं की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी रमजान ने घर के पास ही एक झोपड़ी डालकर उसमें अपनी दो दुधारू भैंसें बांधी हुई थी।
मंगलवार को रमजान की झोपड़ी के पास ही स्थित कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे निकली चिंगारी से झोपड़ी में भी आग लग गई। भीषण लपटों के चलते कोई भी व्यक्ति झोपड़ी में बंधी दोनों भैंसों को नहीं खोल पाया, जिससे वे जीवित ही आग में जलने लगीं। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधी दोनों भैंसों की झुलसकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर दीपक कुमार ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पशु चिकित्सक से दोनों भैंसों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने पीड़ित रमजान को शासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें