फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साकिब हत्याकांड के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। फुगाना थाने के गांव जोगियाखेड़ा निवासी साकिब की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जानसठ बाईपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहरण और हत्या में प्रयोग की गई कार भी बरामद की।
गांव जोगियाखेड़ा निवासी साकिब 22 जनवरी को घर से लापता हो गया था। उसके पिता उस्मान ने फुगाना थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद उस्मान ने 28 जनवरी को थासे पहुंचकर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला सहित सात ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने 30 जनवरी को परासौली नहर पुलिया के पास से साकिब का शव बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना में वांछित चल रहे दो हत्यारोपियों को जानसठ बाईपास से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपी मनव्वर और आकिल जोगियाखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से अपहरण और हत्या में प्रयोग की गई कार भी बरामद की है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें